अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : अलग अलग मामलों में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

किशनगंज, 07 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना की पुलिस ने मंगलवार की शाम अपहरण व चोरी के दो अलग अलग मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने बेलवा के मुसफिक को गिरफ्तार किया है। दूसरे मामले में धर्मगंज में एक घर मे हुई चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी मोहम्मद कैश को पुलिस कई दिनों से तलाश रही थी। दोनों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button