District Adminstrationअपराधकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : 290 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज, 22 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में किशनगंज पुलिस को शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने कुल 290.07 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद करते हुए एक महिला तस्कर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसपी संतोष कुमार ने शनिवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान के तहत दोनों स्थानों पर कार्रवाई की। पहली कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा कर्बला में की गई। पुलिस टीम ने छापेमारी कर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक थाना क्षेत्र के मौजमपुर निवासी शैली खातून को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 186.19 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

सिंहिया कुलामनी में दो तस्कर गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के सिंहिया कुलामनी में की गई। यहां पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अकबर आलम और उसके सहयोगी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। अभिषेक कुमार रूईधासा का निवासी बताया गया है। दोनों के पास से पुलिस ने 103.88 ग्राम हेरोइन जब्त की।

दोनों कार्रवाइयों में बरामद हेरोइन की कुल मात्रा 290.07 ग्राम बताई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ड्रग नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का उद्देश्य जिले में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क की कड़ियों का पता लगाकर पूरे गिरोह पर कार्रवाई करना है। एसपी ने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button