ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : स्कूली शतरंज प्रतियोगिता में 900 खिलाड़ी शामिल..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में हलीम चौक स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में विगत गुरुवार से विद्यालय के सारे वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए प्रारंभ की गई तीन दिवसीय निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया।संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि इस संपूर्ण प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 900 विद्यार्थीगण शामिल हुए।शनिवार को संघ के कार्यकर्ता सुधांशु सरकार, अमन कुमार गुप्ता, रोहन कुमार, महादेव भारद्वाज के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकवृंद के सहयोग से वर्ग 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता संपन्न कराई गई।इसमें वर्ग बार रोहित गुप्ता, आदित्य प्रधान, उदित प्रधान, साहसी प्रसाद, सुष्मिता सरकार, सिधरा नसीम, उन्मत्त कृष्ण, कार्तिक चौधरी, धैर्य जैन, शिबा फातिमा, शिवश्री पाल, दृष्टि अग्रवाल, श्रेष्ठ कुमार, मीजान इलाही, राजवीर गौतम, सानिया फैजी, मुनमुन अधिकारी, ईशा श्री, श्रेया दास, गुनगुन दास, अंजली दास, आदित्य चंद्र, आयुष बैद्य, युवराज सिंह, कामरान नियाज, राहुल जैन एवं हर्ष चौधरी विजय घोषित हुए।

विद्यालय के प्राचार्य फुलजेंस टोपनो ने कहा कि इन विजेताओं को अगले बुधवार को समारोह पूर्वक प्रमाण पत्र व मेडल के साथ पुरस्कृत किया जाएगा।

मौके पर शतरंज संघ के पदाधिकारियों के साथ-साथ विद्यालय के प्राचार्य फुलजेंस टोपनो पीआरओ अभिषेक सिन्हा व शिक्षिका देवजनी कुंडू, प्रतिमा राय, विलियम मुर्मू, आकांक्षा दीप्ति, विश्वजीत साहा एवं सैकड़ों प्रतिभागी गण मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button