District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : बिना कागजात बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

किशनगंज, 24 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन विभाग एवं सदर थाना पुलिस की टीम ने 200 सीएफटी बालू लदे डबल डाला ट्रैक्टर को जब्त किया है। मामले में खान निरीक्षक सुनील कुमार के आवेदन पर रविवार को किशनगंज सदर थाना में वाहन मालिक एवं चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 23 अगस्त की सुबह करीब सात बजे गश्ती के दौरान छत्तरगाछ की ओर से बालू लदा ट्रैक्टर शहर की ओर आते देखा गया। पुलिस ने फल चौक के पीछे लोहारपट्टी के पास ट्रैक्टर को रोककर चालक से वाहन और बालू से संबंधित कागजात की मांग की। चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ट्रैक्टर, बालू और चालक को थाना लाया गया।

जांच के दौरान ट्रैक्टर पर करीब 200 सीएफटी बालू लदा पाया गया। चालक की पहचान सलाउद्दीन, निवासी छत्तरगाछ, थाना पहाड़कट्टा, किशनगंज के रूप में हुई है। खान निरीक्षक द्वारा वाहन एवं बालू की जब्ती सूची तैयार की गई।

प्राथमिकी में कहा गया है कि बिना वैध कागजात बालू का परिवहन बिहार मिनरल्स नियमावली तथा एमएमडीआर एक्ट के प्रावधानों के तहत अवैध एवं संज्ञेय अपराध है। 200 सीएफटी बालू के मामले में कुल 1,10,750 रुपये दंड वसूलनीय बताया गया है।

खान निरीक्षक के आवेदन पर संबंधित खनन कानूनों के साथ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खनन विभाग और पुलिस की कार्रवाई से अवैध बालू खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button