अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सदर पुलिस ने स्मैक के धंधे के आरोपित शातिर अपराधी को किया गिरफ़्तार

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना पुलिस ने एक स्मैक धंधेबाज शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। खगड़ा पासवान टोला निवासी शमसेर अंसारी के विरुद्ध दिल्ली के नजफगढ़ थाना में चोरी सहित अन्य कई केस दर्ज है। वह वर्ष 2019 से ही फरार चल रहा था। किशनगंज में उसने स्मैक का काला कारोबार धंधा कर रखा था। बंगाल से लाकर जिले के धंधेबाजों को स्मैक सप्लाई करता था। हाल के दिनों में किशनगंज पहुंची दिल्ली पुलिस ने उसके घर इस्तेहार भी चस्पाया था। लेकिन इसके बावजूद भी वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। सदर थाना के एएसआई संजय कुमार यादव ने बताया की गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। और दिल्ली पुलिस को घटना की जानकारी दिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है। सदर थाना में भी आरोपी के विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में भी जेल की सजा भुगत चुका है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button