किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : रोहन कुमार बने जिला शतरंज चैंपियन

किशनगंज, 13 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ द्वारा विगत शनिवार से प्रारंभ की गई जिला स्तरीय नि:शुल्क 23वीं वार्षिक प्रतियोगिता के ओपन विभाग का तीन दिवसीय प्रतिस्पर्धा शनिवार को समाप्त हो गया। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने सूचित किया कि अपने जिले के 4 दर्जन से अधिक सक्षम खिलाड़ियों के बीच यह प्रतिस्पर्धा संपूर्ण हुआ जिसमें तेघरिया निवासी धीरेंद्र प्रसाद साह के पुत्र रोहन कुमार 9 में से 8 अंक प्राप्त कर चैंपियन बने। वहीं सौरभ कुमार भी 8 अंक के साथ रनर-अप खिलाड़ी घोषित हुए। इनके अलावे शीर्ष 10 स्थानों पर क्रमशः दिव्यांशु कुमार सिंह, आयुष कुमार, मुकेश कुमार, निरोज खान, अमन कुमार गुप्ता, प्रशांत भारद्वाज, अंशुमन राज, सुधांशु सरकार ने जगह बनाई। इन सारे विजेताओं को रविवार को शानदार ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता स्थानीय बोर्जेस जांच घर व अल्ट्रासाउंड, राठौड़ ट्रेडर्स, दिल्ली पब्लिक स्कूल, लाइटहाउस, मारवाड़ी युवा मंच, अमन ड्रीम होम प्राइवेट लिमिटेड, टॉप लाइन, मेसर्स हैलो फ्रेंड्स, हसन ब्रदर्स, संघ के उपाध्यक्ष मो० कलीमुद्दीन, रिंकी झा, रूपेश कुमार झा एवं पूर्णियां के सामाजिक कार्यकर्ता मिहिर प्रकाश के सहयोग से संपन्न करवाया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button