झारखण्डताजा खबररणनीतिराज्य

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मार्गदर्शन पब्लिक स्कूल में किया गया चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

रणधीर दुबे

पाटन – विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मार्गदर्शन पब्लिक स्कूल पाटन में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से पृथ्वी बचाने का संदेश दिया। वर्तमान परिदृश्य को देखते हैं आवश्यकता है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाए जिससे कि हम पृथ्वी को बचा सकते हैं। डायरेक्टर श्रीकांत वर्मा ने कहा कि आज आधुनिकता के नाम पर अंधाधुंध पेड़ों की कटाई करते जा रहे हैं जिसके कारण हमारा पर्यावरण असंतुलित होते जा रहा है। आज आवश्यकता है कि हम साल में एक पेड़ आवश्य लगाए। प्रधानाध्यापक पंकज वर्मा ने कहा कि हम आधुनिक युग का सम्मान करते हैं लेकिन आधुनिकता के नाम पर प्रकृति से खिलवाड़ करना गलत है। हमे कम से कम प्लास्टिक का प्रयोग करना चाहिए। जिससे कि हम पृथ्वी को सुरक्षित रख सकें। शिक्षक केदार राम ने कहा कि पेड़ लगाएं और उसे सुरक्षित रखें। सरकार हर वर्ष पेड़ लगाती है लेकिन उसे सुरक्षित नहीं रख पाती है। समाज के हम अहम हिस्सा हैं इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम पृथ्वी को सुरक्षित रखे।
इसके साथ ही पाटन हॉस्पिटल में जाकर भी वृक्षारोपण किया गया और लोगों से अपील किया गया कि पेड़ लगाएं तभी हमारा वर्तमान एवं भविष्य दोनों सुरक्षित रहेगा। कार्यक्रम में सोनू कुमार, अभिषेक कुमार, दिनेश सिंह,तारा प्रजापति, ज्योति कुमारी, स्वाति कुमारी, जिया कुमारी, दीक्षा कुमारी, लक्की, आयुष, परी, पल्लवी, अंजली, आर्यन, परिधि, आदित्य, रिया, खुशी इत्यादि सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!