ताजा खबर

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती राजद कार्यालय मनाई गई।….

सोनू कुमार/आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयन्ती प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में मनायी गई। इस अवसर पर नेताजी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आई.सी.एस. पास करने के बाद अंग्रेजों की हुकुमत में नौकरी नहीं कर देश सेवा में जुट गए। वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के असहयोग आन्दोलन में सहभागी हुए। उस समय देश में दो धारा काम कर रहा था। एक नरम दल, दूसरा गरम दल दोनों का एक लक्ष्य स्वतंत्रता दिलाने का था। सुभाष चन्द्र बोस गरम दल के नेता थे। वे देश को आजादी दिलाने के लिए ‘‘आजाद हिन्द फौज’’ की स्थापना कर अंग्रेजों से लड़ाई लड़े। नेताजी का नारा था ‘‘दिल्ली चलो’’ ‘‘जय हिन्द’’ तथा ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगां’’। उन्होंने युवा पीढ़ी को उत्प्रेरित और आन्दोलित किया। उनके योगदान का भारत ऋणी है।

इस अवसर पर नेताजी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय महासचिव श्री बिनु यादव, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव ,एजाज अहमद ,अरुण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा , प्रदेश महासचिव डॉक्टर कुमार राहुल सिंह, खुर्शीद आलम सिद्दीकी, प्रमोद कुमार राम,भाई अरुण कुमार,संजय यादव ,नंदू यादव, राजेश पाल,प्रदेश सचिव सरदार रणजीत सिंह, उपेंद्र चंद्रवंशी, श्रीमती रीना चौधरी, गणेश कुमार यादव, श्री विमल राय, मो आसिफ आलम,अरविंद कुमार यादव ,राजेश कुमार सिंह, श्री राम रतन यादव, श्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य नेतागण शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!