District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

ठाकुरगंज : उपस्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी से गायब मिली ANM, पानी की भी व्यवस्था नहीं

किशनगंज। ठाकुरगंज प्रखंड के एक उपस्वास्थ्य केंद्र का पड़ताल करने पर स्वास्थ्य व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर सामने आई। केंद्र में स्वास्थ्य उपकेंद्र पैंकपाड़ा में CHO एवं तीन एएनएम की तैनाती है। जानकारी के अनुसार CHO अवकाश पर हैं, जबकि तीन एएनएम में से केवल दो ही ड्यूटी पर मौजूद मिलीं। एक अन्य एएनएम रानी केंद्र पर उपस्थित नहीं थीं।स्थिति यह भी सामने आई कि केंद्र में मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पीने के पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। गर्मी और उमस के मौसम में दूर-दराज से आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नियमित निगरानी और कार्रवाई की मांग की है। वहीं जब इस संबंध में बीएचएम सुनील कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि CHO अवकाश पर हैं। उन्होंने कहा कि क्या वहां एएनएम रानी नहीं है वो तो होंगी ! एएनएम की अनुपस्थिति के संबंध में उन्होंने जानकारी लेकर बताने की बात कही। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बीएचएम से मिलने रिपोर्टर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज पहुंचे तो वहां ओफ कैमरा बीएचएम ने बताया की पूछताछ के बाद स्पष्टीकरण निकाला जा रहा है। इसका मतलब है कि ड्यूटी दिखाने के लिए फर्जी लोकेशन वाला फोटो का इस्तेमाल किया जाता है ?

Related Articles

Back to top button