किशनगंज : मारवाड़ी युवा मंच का तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर संपन्न, 150 दिव्यांगों को मिले उपकरण

सहरसा, 10 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, मारवाड़ी युवा मंच, सहरसा शाखा द्वारा रिफ्यूजी कालोनी स्थित रॉयल गार्डन में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का गुरुवार को वितरण सह समापन समारोह के साथ भव्य समापन हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी विक्रम सिहाग, एसडीओ श्रीयांश तिवारी, नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा, उप महापौर उमर हयात, सिविल सर्जन राज नारायण प्रसाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोन-2 विकास खंडेलिया, डॉ. गोपाल शरण एवं विकलांग समिति के अध्यक्ष मोहन पंजियार उपस्थित रहे। उप महापौर उमर हयात का मंच को सदैव से बहुत बड़ा योगदान मिलता रहा है, जिसके लिए मंच उनका हृदय से आभारी है। सभी अतिथियों के कर-कमलों द्वारा 150 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी,श्रवण यंत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले रक्तवीरों को तथा कांवड़ शिविर में विशेष सहयोग हेतु गौतम दहलान और मंटू भीमसेरिया को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन सुश्री पूजा साह ने किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य राजेश जादूका,अमर दहलान, श्रवण खेतान,अर्जुन दहलान, गोपाल शंकर शाक्त, दामोदर भीमसेरिया,रणजीत दास,अर्जुन चौधरी, राधेश्याम अग्रवाल सहित संस्कृति शाखा की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष आदित्य मित्तल, सुमित केजरीवाल, नितेश अग्रवाल, आनंद भीमसेरिया, विनीत अग्रवाल, बिक्रम अग्रवाल, दीक्षित खेतान, राहुल सलामपुरिया, रवि शर्मा, प्रीतम उदयपुरिया, आयुष भीमसेरिया, आशीष अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, विकास खेतान, विनय दारुका, नीरज पारसपुरिया एवं नीरज अग्रवाल का भरपूर सहयोग रहा।



