District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : विधान पार्षद सह सिक्किम प्रभारी डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को मिली एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, विधान पार्षद सह भाजपा के सिक्किम प्रभारी डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को एक और नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें एक और महत्वपूर्ण व बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिसके तहत उन्हें संसदीय कार्यों हेतु बिहार विधान परिषद में मुख्य सचेतक, नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इस अहम दायित्व मिलने के बाद अब डॉ जायसवाल को मंत्री का भी दर्जा मिलेगा। इससे पूर्व डॉ जायसवाल को सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक का भी मिल चुका है दायित्व। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने विधान परिषद के सदस्य डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को संसदीय कार्यो के संचालन के लिए मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष मनोनीत किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के द्वारा मनोनयन के बाद विधान परिषद के सभापति ने डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को मुख्य सचेतक की मान्यता प्रदान की है। जिसकी मान्यता सोमवार से प्रभावी हो गई है। डॉ जायसवाल के मनोनयन पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। बधाई देने वालों में धनंजय जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, भाजपा के पंकज साहा मानू, राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष ज्योति कुमार सोनू, जय किशन कुशवाहा, अंकित महाराज, मनोज मजूमदार आदि ने बधाई दी है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button