अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : चाकू की नोख पर ममेरी बहन से किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पीड़िता दे चुकी है बच्चे को जन्म

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शादी करने का झांसा देकर ममेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी ममेरे भाई को महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। शनिवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने पोठिया थाना क्षेत्र के गोला पानबाड़ा गांव निवासी पीड़िता के ममेरे भाई मो. मतलूब को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गौरतलब हो कि मो. मतलूब का अक्सर पीड़िता के घर आना जाना था। एक वर्ष पूर्व जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान मतलूब ने उसके साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया। घटना के बाद मतलूब ने उसे जल्द शादी करने का झांसा दिया। जिससे पीड़िता भी उसके झांसे में आ गई और मतलूब इसका फायदा उठाकर लगातार दुष्कर्म करने लगा। नतीजतन पीड़िता के गर्भ में मतलूब का बच्चा पलने लगा। जिसकी जानकारी पीड़िता के द्वारा दिये जाने पर वह टाल मटोल करने लगा। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती भी की गई। लेकिन आरोपी और उसके परिजनों ने पंचायती में भाग लेना भी मुनासिब नहीं समझा और उसके साथ मारपीट भी की। नतीजतन स्थानीय स्तर पर इंसाफ नहीं मिलने के बाद पीड़िता न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंच गई। जहां पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इस बीच पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे के जन्म के बाद पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार करने का दबाव काफी बढ़ गया था। आखिरकार पुलिस ने शुक्रवार रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!