किशनगंज : क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ..

आज के दिन में बच्चों एवं विद्यार्थियों के लिए शतरंज खेलना एक उम्दा संस्कार है।यह एक ऐसा दिमागी खेल है जिसमें स्त्री पुरुष का कोई भेद नहीं रहता है:-धनंजय जयसवाल
ताजा समाचार मिलने तक 3 में से 3 अंक के साथ चेतन दुग्गर, मुकेश कुमार, सौरभ कुमार, अनंत मित्तल, रूद्र तिवारी, अमन कुमार गुप्ता पहले स्थान पर चल रहे हैं।
किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, कलवार समाज के अध्यक्ष तथा जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष श्री धनंजय जायसवाल के सौजन्य से बुधवार को इंडोर स्टेडियम डुमरिया में जिला शतरंज संघ द्वारा एक नि:शुल्क ओपन क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया, जिस का समापन गुरुवार को होगी।प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने किया।इस मौके पर उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन में बच्चों एवं विद्यार्थियों के लिए शतरंज खेलना एक उम्दा संस्कार है।यह एक ऐसा दिमागी खेल है जिसमें स्त्री पुरुष का कोई भेद नहीं रहता है।यह बहुत ही प्रसन्नता का विषय है कि आज के इस प्रतियोगिता में पुरुषों के साथ-साथ कई महिला खिलाड़ीगण भी आज के प्रचंड ठंड को उपेक्षा कर पुरुषों से लोहा लेती हुई दिख रही है।और यही इस खेल की खूबसूरती भी है जिसे किसी भी वातावरण में कहीं भी बैठकर खेलते हुए आनंद उठाया जा सकता है।इस सूत्र में इस खेल के माध्यम से समाज में आपसी बंधन भी सुदृढ़ होता है।कार्यक्रम के संयोजक बापी चंद्र बनीक ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में करीब 40 पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया ताजा समाचार मिलने तक 3 में से 3 अंक के साथ चेतन दुग्गर, मुकेश कुमार, सौरभ कुमार, अनंत मित्तल, रूद्र तिवारी, अमन कुमार गुप्ता पहले स्थान पर चल रहे हैं।मौके पर जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता, वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार, संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार, सहायक सचिव रोहन कुमार एवं कुछ अन्य अतिथिगण मौजूद थे।