ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मोत्सव पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा डेमार्केट से गांधी चौक होते हुए गांधी घाट तक निकाली तिरंगा पदयात्रा।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा ने आज शहर के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व युवा मोर्चा के जिला संयोजक अंकित कौशिक कर रहे थे। आपको बताते चलें कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मोत्सव पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा तिरंगा के साथ पदयात्रा आयोजित किया गया। इस पदयात्रा में युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त रूप से डे मार्केट कार्यालय से गांधी चौक होते हुए गांधी घाट तक पदयात्रा में शामिल हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने  डे मार्केट भाजपा कार्यालय में लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पुष्पांजलि एवं सफाई अभियान करते हुए मनाई गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से तिरंगा यात्रा निकाल कर डे मार्केट गांधी चौक होते हुए गांधी घाट तक पदयात्रा की कार्यक्रम को सफल बनाया। पदयात्रा में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अंकित कौशिक जिला संयोजक के नेतृत्व में निकाला गया पदयात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, नगर अध्यक्ष कुमार विशाल, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह में विजय रंजन देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की शास्त्री जी ने जो अखंड भारत की कल्पना को साकार करने में अपने जीवन को खफा दिया एवं भारत को एक गणराज्य स्थापित किया उसकी सपनों को साकार करने में यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने कार्यकाल में पूरा किया। गांधी जी के स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य आज धरातल पर भी दिखने लगा। इस कार्यक्रम में मौजूद जिला संयोजक राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष मयंक सिंह, महामंत्री राहुल कुमार, विजय कुमार, राकेश राय, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, गगनदीप सिंह, शुभम, दीपक कुमार, विशाल, अरविंद मंडल जैसे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!