किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : गुरु रविदास की पवित्र मिट्टी गांव-गांव पहुंचाएगी भाजपा, समरसता संकल्प अभियान शुरू

किशनगंज, 16 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से किशनगंज में ‘समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई। धर्मगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान गुरु रविदास की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलशों का मंडल स्तर के पदाधिकारियों के बीच वितरण किया गया।

भाजपा कार्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री डॉ. जायसवाल का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं मंडल टोली के सदस्यों को पवित्र मिट्टी से भरे कलश सौंपे। कार्यक्रम में संत रविदास के जीवन, संघर्ष, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के संदेशों पर चर्चा की गई।

पत्रकारों से बातचीत में मंत्री डॉ. जायसवाल ने कहा कि जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता विभिन्न गांवों एवं टोलों में जाकर इस मिट्टी को स्थानीय मंदिरों तक ले जाएंगे और उन्हें जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी का स्पर्श कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को हर घर तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

बताया गया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा समेत शिशिर कुमार दास, गोपाल मोहन सिंह, संजय पासवान, जय किशन प्रसाद, राकेश गुप्ता, श्यामल दास, अमर शर्मा, सुबोध महेश्वरी, संजय उपाध्याय, सोनी देवी, लखवीर कौर, दुर्गा स्वर्णकार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button