किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का किया दौरा।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के किशनगंज जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया। गोप ने जिन छठ घाटों का दौरा किया उनमें देवघाट खगड़ा, राम जानकी घाट रुईधाशा एवं धोबिपट्टी छठ घाठ इत्यादी के नाम शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सशान्त गोप ने कहा कि किशनगंज में छठ पूजा बड़े भव्य अंदाज़ मे मनाया जाता है। उन्होंने किशनगंज की जनता से अपने संदेश में कहा कि शांति एंव सदभावना से छठ का महापर्व मनायें और समाज में भलाई एंव अच्छाई का संदेश फैलायें उन्होंने कहा कि किशनगंज जिला प्रशासन ने छठ महापर्व को लेकर पूरी निष्ठा से काम किया है और किशनगंज जिला प्रशासन छठ महापर्व को लेकर पूरी तरह चुस्त दुरूस्त है उन्होंने कहा कि जिन जिन छठ घाटों पर लाइटिंग की कमी थी उसे ठीक किया गया है और जहां मिट्टी की आवश्यकता थी वहां मिट्टी भरवा कर ड्रेसिंग कराया गया है। इस अवसर पर उनके साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजुद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button