किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बहादूरगंज विधायक अंजार नईमी ने अपने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बहादूरगंज विधायक अंजार नईमी ने बहादूरगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया। बहादूरगंज विधायक ने जिन छठ घाटों का दौरा किया उनमें बहादुरगंज बेनी जुरैल सड़क पे स्थित छठ घाट एवं बहादुरगंज नगर पंचायत स्थित शिव मंदिर (दुर्गा समिति) छठ घाट और सर्रा पूल छठ घाट इत्यादी के नाम शामिल हैं। बहादुरगंज विधायक मो० अंजार नईमी ने साफ़ सफ़ाई को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया। इस अवसर अंजार नईमी ने कहा कि बहादूरगंज में छठ पूजा बड़े भव्य अंदाज़ मे मनाया जाता है। उन्होंने बहादूरगंज की जनता से अपने संदेश में कहा कि शांति एंव सदभावना से छठ का महापर्व मनायें और समाज में भलाई एंव अच्छाई का संदेश फैलायें उन्होंने कहा कि किशनगंज जिला प्रशासन ने छठ महापर्व को लेकर पूरी निष्ठा से काम किया है और किशनगंज जिला प्रशासन छठ महापर्व को लेकर पूरी तरह चुस्त दुरूस्त है उन्होंने कहा कि जिन जिन छठ घाटों पर लाइटिंग की कमी थी उसे ठीक किया गया है और जहां मिट्टी की आवश्यकता थी वहां मिट्टी भरवा कर ड्रेसिंग कराया गया है। इस अवसर पर उनके साथ बहादुरगंज नगर पंचायत के गणमान्य लोग भी मौजुद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button