District Adminstrationताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बिहार पुलिस अब सोशल मीडिया पर सुनेगी आम जनता की शिकायत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार पुलिस अब और स्मार्ट हो गई है। अब वह भी सोशल मीडिया पर एक्टिव होने जा रही है। एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने जानकारी दी की बिहार पुलिस मुख्यालय में प्रेस एवं मीडिया सेल पहले से था, लेकिन अब सोशल मीडिया साइट पर बिहार में घटित हो रही घटनाओं से आम जनता को अवगत कराया जा रहा है। इसके साथ साथ विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को भी सुना जा रहा है। आने वाले दिनों में सभी जिलों के पुलिस सोशल मीडिया से जुड़ जाएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी बिहार पुलिस मुख्यालय सहित सभी जिलों के पुलिस आम जनता की शिकायत सुन सकेंगे और सहायता कर सकेंगे। इसको लेकर हर जिले में बनाया जा रहे नोडल पदाधिकारी। एडीजी मुख्यालय ने कहा कि किसके लिए हर जिले में एक नोडल पदाधिकारी बनाया जाएगा। इससे नेटवर्किंग से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार आम जनता के सुझाव पुलिस मुख्यालय को मिल रहे हैं। यह सराहनीय कदम है। आने वाले दिनों में सोशल साइट्स की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। Online लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उनका निवारण भी ऑनलाइन माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उनका निवारण भी किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय के अनुसार सोशल साइट्स फेसबुक आईडी @policebihar और ट्वीटर @bihar_police के साथ साथ बिहार पुलिस की अपनी वेबसाइट police.bihar.gov.in#bihar police पर आम जनता जुड़ सकते हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button