अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एक वृद्ध महिला के साथ बलात्कर कि घटना को 17 साल का युवक ने दिया अंजाम, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला की हालत नाजुक..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 60 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के साथ 17 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पीड़ित महिला का इलाज सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है। जहाँ महिला की हालत नाजुक, बताया जा रहा है। आपको बताते चलें कि किशनगज जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर कोचाधामन के तेघरिया पंचायत के एक वृद्ध महिला के साथ बलात्कर कि घटना को 17 साल का युवक ने अंजाम दिया है। कोचाधामन पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बृद्ध महिला की हालत नाजुक बताया जा रहा है। सदर अस्पताल किशनगज में इलाज चल रहा है। मानवता को कलंकित कर खेत में काम करने गई एक बुजुर्ग महिला के साथ उसी गांव के रहने वाले 17 वर्षीय युवक ने बलात्कार किया एवं उसके बाद जान से मारने की कोशिश की गई। बुजुर्ग महिला की उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है पीड़िता को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहा उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़िता के बेटे के बयान पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है एवं उसे तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया गया। पीड़िता के बेटे द्वारा पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में कहा गया की उसकी मां खेत में काम करने गई थी, उसी दौरान युवक ने घटना को अंजाम दिया है। बेटे ने अपने बयान में कहा की जब बहुत देर तक उसकी मां खेत से नहीं लौटी तो वो खेत में ढूंढने गया जहा उसकी मां अचेतावस्था में थी। वहां से आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लाया गया। पीड़ित के बेटे ने न्याय की गुहार लगाई है। वही स्थानीय लोगों की मांग है की आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। पूरे मामले पर जिला पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने कहा की मामला जैसे ही संज्ञान में आया आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं विधि सम्मत कार्रवाई उसके खिलाफ की जाएगी। साथ ही उन्होने कहा की पीड़िता का इलाज करवाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!