अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शराब पीने व बेचने के आरोप 12 लोगों को किया गया गिरफ्तार

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की देर शाम अलग अलग स्थानों से शराब पीने व बेचने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने अलग अलग जगहों पर अभियान चलाया। जिसमे 7 लोगों को शराब पीने के आरोप में व 5 लोगों को शराब के साथ पकड़ा गया। कार्रवाई उत्पाद थानाध्यक्ष राम विनय सिंह के नेतृत्व में की गई। रामपुर, फरिंगोला, गलगलिया, बालीचुका, मलद्वार रोड में अभियान चलाया गया। जिसमे रुईधासा प्रेमपुल से दो युवकों को साइकिल से 15 लीटर चुलाई शराब ले जाते हुए, कार सवार दो लोगों को रामपुर चेक पोस्ट से, एक युवक को एमजीएम रोड से व अन्य को अलग अलग स्थानों से पकड़ा गया। सभी बंगाल से शराब पीकर वापस लौट रहे थे। पकड़े गए लोगों को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसमें शराब के साथ पकड़े गए 5 लोगों को जेल भेज दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button