ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मानव अधिकार रक्षक संस्था के बिहार प्रदेश अध्यक्ष (मीडिया) बने जितेन्द्र कुमार सिन्हा॥

जितेन्द्र कुमार सिन्हा ::जितेन्द्र कुमार सिन्हा को उनकी ईमानदारी के साथ किए जा रहे कार्यकलाप को देखते हुए मानव अधिकार रक्षक संस्था के बिहार प्रदेश अध्यक्ष (मीडिया) मनोनीत किया गया है। उक्त जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि मानव अधिकार रक्षक संस्था ने जितेन्द्र कुमार सिन्हा को पहलीवार 03 मार्च, 2022 को अपनी संस्था से जोड़ते हुए अध्यक्ष मीडिया सेल बिहार मनोनीत किया था। उन्होंने बताया कि श्री सिन्हा के कार्यकलाप की पुनः समीक्षा करने के बाद उन्हें पुनः “बिहार प्रदेश अध्यक्ष (मीडिया)” बनाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि श्री सिन्हा को मानव अधिकार रक्षक संस्था के मुख्य कार्यालय में बुलाकर उन्हें संस्था की ओर से नवीकरण प्रमाण पत्र (सदस्यता प्रमाण पत्र) और संस्था की ओर से निर्गत परिचय पत्र (आई कार्ड) हस्तगत कराया गया।

मानव अधिकार रक्षक संस्था में श्री सिन्हा के पुनः पदस्थापन होने पर उन्हें हृदय से आभार व्यक्त करने वालों और बधाई देने वालों में मानव अधिकार रक्षक के संस्थापिका रीता सिन्हा, सीमा कुमारी, किरण, अनिल कुमार, रीता कुमारी, लक्ष्मी, अंजनी कुमार, अक्षत एवम वैष्णवी शामिल हैं।
——-

Related Articles

Back to top button