ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

झारखंड:- रांची की महापौर सह भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ आशा लाकड़ा ने किया प्रेस वार्ता।।…

भारती मिश्रा,रांची:-आज रांची की महापौर सह भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ आशा लाकड़ा के द्वारा एक प्रेस वार्ता रखी गई थी महापौर के द्वारा सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा गया कि झारखंड राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं है वहशी दरिंदे खुलेआम घूम रहे हैं उन्होंने हजारीबाग जिले के charhi में एक विवाहिता महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किए जाने और जब विवाहिता के द्वारा दुष्कर्म का विरोध किया गया तो उसे खटिया में बांधकर जलाने का प्रयास किया गया पर गहरा दुख जताया पीड़िता को इलाज के लिए रिम्स रांची के बर्न वार्ड मैं भर्ती कराया गया था महापौर ने समाचार पत्रों का हवाला देते हुए कहा कि पीड़िता का इलाज डॉक्टर एम सराओगी के वार्ड हो रहा था इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार पीड़िता का शरीर 60 से 65% जल चुका है महापौर के द्वारा यह भी कहा गया कि हजारीबाग में इतनी बड़ी घटना हुई लेकिन वहां का पुलिस प्रशासन मौन है पीड़िता को बर्न वार्ड से हटाकर कहीं और भेज दिया गया महापौर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए यह कहा कि मुख्यमंत्री को यह भय है कि इस घटना से कहीं उनकी खतियान जोहार यात्रा ना प्रभावित हो जाए वह मौन है महापौर के द्वारा हजारीबाग के अलावा दुमका साहिबगंज तुपुदाना के घटना को हवाला देते हुए कहा गया कि राज्य की बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है उन्हें जला दिया जा रहा है काट दिया जा रहा है पर मुख्यमंत्री मौन है कानून व्यवस्था फेल है पुलिस प्रशासन इस तरह की घटना को रोकने में विफल है यह राज्य सरकार के इशारे पर कार्य कर रही है महापौर के द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री राज्य के मुखिया के साथ-साथ गृहमंत्री भी है कानून व्यवस्था उनके हाथ में है फिर भी झारखंड की बेटियों के साथ इस तरह की घटना घट रही है मुख्यमंत्री साहब आप जवाब दीजिए कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है महापौर के द्वारा यह भी कहा गया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के 3 वर्ष पूरे हो गए हैं इन 3 वर्षों में महिलाओं के साथ अत्याचार एवं बलात्कार जैसी 3000 घटनाएं हो चुकी है लेकिन किसी को न्याय नहीं मिला है अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं बेटियां ना घर में सुरक्षित है ना घर के बाहर धिक्कार है ऐसी सरकार पर मैं राज्य सरकार से मांग करती हूं कि वह पीड़िता को न्याय दिलाया और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएं साथ ही यह जानकारी दें कि रिम्स के बर्न वार्ड से पीड़िता को किस अस्पताल में रखा गया है ताकि उसकी जान बचाई जा सके महापौर ने गुमला के पालकोट प्रखंड निवासी भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमले की भी निंदा की

Related Articles

Back to top button