ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

5 जून को बिरसा जन विश्वास रैली में रांची चलें – विजय नंद पाठक

केवल सच – पलामू
मेदिनीनगर – भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिले के जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने बिरसा जन विश्वास रैली में चलने के लिए लोगों से अपील की । बिरसा जन विश्वास रैली रांची में 5 जून को होनी है , जिस के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी हैं। इस रैली में पलामू जिले के अनुसूचित जनजाति( St) के कार्यकर्ता और समर्थक भारी संख्या में पलामू से रांची ससमय पहुंचेंगे जिसकी तैयारी पलामू जिले के भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने कर ली है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी से आग्रह है कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एसटी मोर्चा के सभी कार्यकर्ता , समर्थक एवं भाजपा के कार्यकर्ता रैली में जाने के लिए सहयोग करें।ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके और आदिवासी, वनवासी लोगों के मन में भारतीय जनता पार्टी के विश्वास को और प्रगाढ़ किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!