राज्य

जमशेदपुर , श्री श्री दुर्गा पूजा की तैयारी अब अंतिम चरण में है। लगभग सब पंडाल और मूर्ति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

तारकेश्वर गुप्ता :जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित गाढ़ा बासा के पास चंद्रयान 3 मॉडल के पंडाल बनाया जा रहा है, जो लोगों का आकर्षण केंद्र बनेगा।

इसके अध्यक्ष ने बताया कि जब चंद्रयान दो असफल हो गया, तो पूरे देश के लोग मायूस हो गए। लेकिन जब चंद्रयान 3 ने सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर कदम रखा, तो पूरे विश्व में भारत का नाम शिखर पर पहुंच गया। लोग अपने आप को गौरवन्वित महसूस करने लगे। इसका उद्देश्य यह है कि हमारे वैज्ञानिक कितने परिश्रम करते हैं और जिसका नतीजा हम लोग देखते हैं कि आज विश्व में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।
हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बन रहा है।

इन लोगों ने बताया कि चंद्रयान तीन को दर्शाने के लिए हमने अंतरिक्ष यात्री, एलियन आदि का भी चित्र पंडाल के अंदर सजाया है और ऐसा परिवेश बनाने की कोशिश की जा रही है, जिससे हमें लगे की यह वास्तव में ही चंद्रयान है, जो चंद्रमा में अपना कदम रखा है। भारत का झंडा चंद्रमा में लहराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button