झारखंडराजनीतिराज्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आगमन से पूर्व तैयारी करना जरूरी – डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी

बरडीहा – विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में मां गायत्री मंदिर के पवित्र प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ 77 विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्रक के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी ने बैठक संपन्न किया जिसमें उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को आगामी 6 अक्टूबर 2023 को झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आगमन से संबंधित जानकारी प्रदान किया । साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील भी किया कि बाबूलाल मरांडी हमारे लिए आदर्श हैं और इस झारखंड की जनता के लिए वे एक कुशल मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके स्वागत के लिए और उनके विचारों को सुनने के लिए हमें वहां पहुंचना है। अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत के क्रम में क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत हुए एवं उन समस्याओं से जल्द ही निपटाने की तैयारी करने की बात कही। सभी कार्यकर्ताओं की गतिविधि के विषय में जानकारी लिया और कमिटी विस्तार पर भी बृहद चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन बरडीहा मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने किया। मौके पर प्रेमानंद त्रिपाठी, पवन गुप्ता, संजय कमलापुरी, सुरेंद्र यादव, अरविंद राम, नागेंद्र यादव, महेंद्र यादव, विनोद पासवान, मुंद्रिका चंद्रवंशी, लल्लू राम, सोभनाथ राम, कमलेश मेहता, गणेश राम, बासुकीनाथ विश्वकर्मा, अवधेश यादव, भोला यादव आदि सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!