District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

किशनगंज, 27 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना को मजबूत करने को लेकर जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सभी अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (VB-G RAM G), विद्युत, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, भवन निर्माण और शिक्षा विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए।

समीक्षा के दौरान डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण, भूमि चयन, शौचालय, पेयजल और विद्युत कनेक्शन से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने चयनित भूमि पर दो दिनों के अंदर भवन निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश कार्यक्रम पदाधिकारियों को दिया। जिन प्रखंडों में अब तक भूमि का चयन नहीं हुआ है, वहां दो से तीन दिनों के भीतर भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया।

डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय परिसर में चयनित भूमि के लिए दो दिनों के भीतर अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि भवन निर्माण शुरू हो सके। ठाकुरगंज, टेढ़ागाछ और कोचाधामन के विद्यालयों में भी भूमि चयन करने को कहा गया। साथ ही जर्जर हो चुके आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश सभी सीडीपीओ को दिया गया, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

शौचालय निर्माण के लिए चयनित केंद्रों में जल्द काम पूरा करने का निर्देश भवन निर्माण विभाग, एलएईओ और एलएसबीए के पदाधिकारियों को दिया गया। वहीं विद्युत विभाग से जुड़े केंद्रों में कनेक्शन का सत्यापन कराने तथा बिजली से वंचित केंद्रों में शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने को कहा गया। पेयजल सुविधा से वंचित केंद्रों का सत्यापन कर उनकी सूची उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने अतिकुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में रेफर एवं भर्ती कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि पिछले माह आईसीडीएस से मात्र 11 बच्चों को एनआरसी रेफर किया गया, जो काफी कम है। उन्होंने पात्र बच्चों को समय पर एनआरसी पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी, प्रभारी डीपीओ आईसीडीएस समेत संबंधित विभागों के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button