District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : तीन प्रखंडों में ग्रामीण हाट निर्माण का शुभारंभ, स्थानीय कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

किशनगंज, 27 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों को मजबूत करने तथा किसानों, फुटकर दुकानदारों एवं स्थानीय उत्पादकों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में वीबी-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के तहत ग्रामीण हाट निर्माण कार्य का समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया। इसके तहत पोठिया प्रखंड के छतरगाछ, ठाकुरगंज प्रखंड के बेसरबाटी तथा बहादुरगंज प्रखंड के बनगामा स्थित लोहागाड़ा हाट में निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया गया।संबंधित हाट स्थलों पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों में भी उत्साह देखने को मिला।ग्रामीण हाट के निर्माण से किसानों, फुटकर दुकानदारों, छोटे व्यापारियों, स्वयं सहायता समूहों तथा स्थानीय उत्पादकों को अपने उत्पादों के क्रय-विक्रय के लिए व्यवस्थित और स्थायी बाजार मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। वहीं, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है।निर्माण कार्य के शुभारंभ पर स्थानीय फुटकर दुकानदारों एवं व्यवसायियों ने प्रसन्नता जताई। दुकानदारों ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने का अनुरोध किया, ताकि उन्हें जल्द स्थायी एवं व्यवस्थित हाट की सुविधा मिल सके।अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण हाट के विकसित होने से स्थानीय बाजार व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, ग्रामीण उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने तथा किसानों एवं छोटे कारोबारियों की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती देने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम में संबंधित ग्राम पंचायतों के मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग तथा प्रखंड एवं जिलास्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button