देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

टीबी के रोगियों के साथ-साथ टीबी रोगी की सुचना स्वास्थ विभाग तक पहुंचाने वाले को एक हज़ार रूपये का इनाम:-स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे

कटिहार बिहार के स्वास्थ मंत्री आज कटिहार पहुंचे थे जहाँ उन्होंने स्वास्थ विभाग के अधिकारीयों के साथ बैठक किया।स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे टीबी रोग के प्रति काफी चिंतित है और वो टीबी के रोगियों के बेहतर इलाज के लिए हर सम्भव प्रयासरत है।साथ ही उन्होंने कहा की सरकार ने फैसला लिया है की टीबी के रोगियों के साथ-साथ टीबी रोगी की सुचना स्वास्थ विभाग तक पहुंचाने वाले को एक हज़ार रूपये का इनाम देगी।ताकि लोगों के बीच जागरूकता आये और इस बीमारी से बिहार को मुक्त किया जा सके।स्वास्थ मंत्री ने कहा की कटिहार और मधेपुरा जिला फलेरिया की बीमारी से पूरी तरह मुक्त घोषित हो गया है।लेकिन समय समय पर कालाजर और फलेरिया के लिए छिड़काव का काम समय समय पर किया जाता रहेगा। 

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!