ताजा खबरराजनीति

पूर्णियां महारैली को अभूतपूर्व बनाने के लिए रैली के प्रभाव क्षेत्र वाले सभी जिलों के लिए राजद के वरिष्ठ नेताओं को किया गया प्रभारी मनोनीत । देखें पूरी लिस्ट 

Sagar kumar special Reporter

पूर्णियां महारैली को अभूतपूर्व बनाने की तैयारी

========================

पटना 20 फरवरी 2023 ; महागठबंधन द्वारा प्रस्तावित 25 फरवरी के पूर्णियां महारैली को अभूतपूर्व बनाने के लिए राजद सहित महागठबंधन के सभी घटक दलों द्वारा तैयारी चल रही है।

Advertisement Place
Advertisement Place

उक्त जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द द्वारा महारैली की तैयारी की समीक्षा की गई एवं उसके प्रभाव क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों को तैयारी सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिये गये। ज्ञातव्य है कि उक्त रैली को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित महागठबंधन के सभी दलों का नेता सम्बोधित करेंगे। बिहार के सीमांचल में आयोजित महागठबंधन की यह रैली ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा। महागठबंधन के सभी दलों द्वारा इसे सफल बनाने के लिए अपने अपने स्तर से व्यापक जन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement Place
Advertisement Place

श्री गगन ने बताया कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द द्वारा रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए रैली के प्रभाव क्षेत्र वाले सभी जिलों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी मनोनीत किया गया है।

केवल सच मासिक पत्रिका फरवरी अंक लेना ना भूले

बिहार सरकार के मंत्री मो. इसराइल मंशूरी, विधायक मो. नेहालुद्दीन, पूर्व सांसद अनिल सहनी , अविनाश मंगलम एवं शत्रुघ्न प्र सुमन को अररिया जिला का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार मंत्री आलोक कुमार मेहता, कुमार सर्वजीत, विधान पार्षद डॉ सुनील कुमार सिंह, विधायक इजहार अशर्फी एवं अरविन्द सहनी को पूर्णियां जिला ; मंत्री मो.शाहनवाज , विधायक मो.अख्तरुल इस्लाम शाहीन एवं पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी को किशनगंज जिला ; मंत्री चन्द्रशेखर, पूर्व सांसद सुखदेव पासवान , विश्व मोहन कुमार, विधायक भारत भूषण मंडल, युसुफ सलाउद्दीन एवं विपिन कुमार सिंह को सुपौल जिला ; मंत्री डॉ शमिम अहमद , विधायक चन्द्रहास चौपाल,विधान पार्षद रामबली सिंह चन्द्रवंशी को सहरसा जिला ; मंत्री ललित कुमार यादव , अनिता देवी , विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह एवं नवीन कुमार को मधेपुरा जिला ; मंत्री सुरेन्द्र प्र यादव , सांसद मो असफाक करीम एवं महेन्द्र विधार्थी को कटिहार जिला ; मंत्री समीर कुमार महासेठ , विधायक भरत बिंद एवं पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती को भागलपुर एवं नवगछिया जिला का प्रभारी बनाया गया है ।

 

Related Articles

Back to top button