ताजा खबरप्रमुख खबरेंराजनीति

नीतीश कुमार जी ने बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए जो कार्य किए, स्वतंत्र भारत के इतिहास में अन्य किसी राज्य में नहीं हुआ है – उमेश कुशवाहा

Sagar Kumar special Reporter 

पूर्णिया की महारैली देश को देगी एक नया सन्देश: उमेश सिंह कुशवाहा
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने सभी वर्ग और जाति के लोगों की उम्मीदों के अनुरूप प्रतिबद्धता के साथ किया है काम
20 फरवरी 2023, पटना।

महागठबंधन द्वारा पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 25 फरवरी को आयोजित महारैली की तैयारी हेतु मधेपुरा में जीवन सदन के सभागार में सोमवार को महागठबंधन के प्रमुख साथियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक जदयू की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमति मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी की अध्यक्षता में हुयी।

Advertisement Place
Advertisement Place

मुख्य अतिथि के रूप में बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने अपने 17 वर्षों के कार्यकाल में सभी वर्ग और जाति के लोगों को न्याय और गरिमा दिलाने के लिए और उनकी उम्मीदों के अनुरूप वैचारिक शुद्धता और प्रतिबद्धता के साथ काम किया है। जिसका कोई दूसरा उदाहरण देश में नहीं। उन्हूने महिला सशक्तिकरण के लिए जो कार्य किए स्वतंत्र भारत के इतिहास में अन्य किसी राज्य में नहीं हुआ है. आज जब देश की आवाम बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है तो मोदी सरकार देश में भेदभाव फैलाने और लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है।
उमेश सिंह कुशवाहा ने आगे कहा कि 25 फरवरी को पूर्णिया की महारैली देश को एक नया सन्देश देगी। आज पुरे देश की निगाहें पूर्णिया की रैली पर लगी हुयी हैं। विपक्षी एकता के सूत्रधार बिहार के सर्वमान्य एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी तथा उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी सहित महागठबंधन के सभी घटक दलों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध शंखनाद कर दिया हैस केंद्र की सरकार हर र्माेचे पर नाकाम हो चुकी है। महागठबंधन ने 2024 में भाजपा को देश से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। पहले भी बिहार से ही परिवर्तन की शुरुआत होती आई है और इस बार भी महापरिवर्तन की शुरुआत यहीं से हो रही है।

Advertisement Place
Advertisement Place

बैठक मे मा0 सांसद श्री दिनेश चंद्र यादव, विधायक श्री नरेंद्र नारायण यादव, श्री निरंजन मेहता व श्री चन्द्रहास चैपाल, पूर्व मंत्री श्री रमेश ऋषिदेव, श्री निखिल मंडल, प्रो विजेंद्र नारायण यादव, श्री सत्यजित यादव, डाॅ0 अमरदीप, राजद के जिलाध्यक्ष श्री जयकांत यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री सतेंद्र यादव, सीपीआई के प्रदेश मंत्री श्री प्रमोद प्रभाकर, सीपीएम के श्री मनोरंजन सिंह, माले के श्री रामचंद्र दास, हम के जिलाध्यक्ष श्री चन्दन ऋषिदेव, श्री जयकिशोर यादव, श्री शियाराम यादव, श्री राणा राम कृष्णा, श्री क्रमलाल मेहता, श्री राकेश कुमार सिंह, डाॅ0 नीरज, श्री अमरेंद्र चंद्रवंशी, श्री बी0 बी.0 प्रभाकर, श्री महेंद्र पटेल, श्री नरेश पासवान सहित मधेपुरा जिला महागठबंधन के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

केवल सच मासिक पत्रिका फरवरी अंक लेना ना भूले

Related Articles

Back to top button