राज्य
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस पर कहा कि लोक सेवा समर्पण, निष्ठा और सामूहिक कल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण है।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/लोक सेवकों का समर्पण ही सतत विकास, शांति और समावेशी समाज की नींव है। प्रभावी और उत्तरदायी सार्वजनिक प्रशासन दुनिया भर के देशों की प्रगति और कल्याण के लिए आवश्यक है। यह दिवस दुनिया भर के सभी लोक सेवकों के अथक प्रयासों, सेवाभाव और रचनात्मक योगदान का प्रतीक है। इस दिन का उद्देश्य युवाओं को सार्वजनिक सेवा में कैरियर बनाने हेतु प्रेरित करना है। वर्ष 2026 का थीम “संस्थानों का रूपांतरण: नवाचार, सहभागिता और समावेशन को बढ़ावा देना” है।

