
रणधीर दुबे :- पाटन प्रखंड के मुख्यालय बाजार प्रांगण में पथ सभा का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पाटन मंडल अध्यक्ष संजय सिंह और संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक तिवारी ने किया।
इस नुक्कड़ सभा कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पाटन मंडल संजय कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रवण मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार, पाटन मंडल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राधेश्याम मेहता, पाटन मंडल महामंत्री शांति पांडे, पाटन मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, पाटन मंडल उपाध्यक्ष कामता सिंह, समाजसेवी भाजपा नेता मनोरंजन प्रसाद, ओम प्रकाश पांडे, जमुना प्रसाद, अरविंद प्रसाद, उताकी पंचायत के पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह, अंजय सिंह, आनंद सिंह,
पाटन मंडल युवा अध्यक्ष अभिषेक सिंह, पारस सिंह, शंकर सिंह, प्रयाग राम, महेंद्र सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्यामदेव सिंह, प्रमोद सिंह, विजय प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, रिकी कुमार, मंटू कुमार और सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।
पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए जनता को याद दिलाया जिस समय देश में कोरोना जैसी महामारी फैली हुई थी भाजपा ने आपके द्वार तक जाकर के सहयोग करने का काम किया था लेकिन आज जब चुनाव का वक्त आया सारी राजनीतिक पार्टी एक साथ ठगबंधन बनाकर जनता को ठगने का काम कर रही है।