अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शराब पीने के आरोप में अलग अलग स्थानों से 4 एवं शराब के साथ रुईधाशा से एक लोग को उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, उत्पाद विभाग के द्वारा सोमवार की देर रात जिले के अलग अलग स्थानों से शराब पीने वालों व बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर अभियान रामपुर, मस्तान चौक, फ़रिग्गोल, और गलगलिया चेक पोस्ट में चलाया गया। अभियान में कुल 05 लोगों को पकड़ा गया। सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे। बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें 4 लोगो शराब पीने के आरोप में एवं एक लोग को शराब के साथ पकड़ा गया। सभी को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसमे शराब के साथ पकड़े गए एक लोग को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक उत्पाद राम बिनय सिंह, विकास कुमार सिन्हा, अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button