ताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ निधन..

पटना/अजय कुमार पांडे बिहार सरकार के राजद शासनकाल में पूर्व पर्यटन राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 सुरेश पासवान ने कहा है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० जगन्नाथ मिश्र के निधन से राजनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।लंबे समय से बिमारी से जुझ रहे डॉ० मिश्र आज दुनिया को अलविदा कह दिए।डॉ० मिश्र तीन बार बिहार सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में काम करते हुए न सिर्फ बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया बल्कि राज्य के सर्वांगीण विकास में अहम योगदान हासिल करने में कामयाब रहे।अर्थ शास्त्र के प्रोफेसर एवं अच्छे जानकार होने के नाते आर्थिक रूप से बिहार कैसे विकसित हो हमेशा इसके लिए चिंतित रहते थे।डॉ० मिश्र कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता थे।इनके निधन से बिहार और खासकर मिथिला के राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही है।डॉ० जगन्नाथ मिश्र केंद्र सरकार के मंत्री के रूप में भी देश के साथ साथ बिहार के विकास के लिए सराहनीय कार्य किए।मै संकट की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके आत्मा को शांति प्रदान करे एवं उनके शोक-संतप्त परिवार जनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button