ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

खेत में रेंग रहे 10 फिट का एक विशालकाय अजगर को देख ग्रामीणों में दहशत, अजगर को वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू।

पुर्वी चम्पारण जिले के भीमलपुर जंगल में छोड़ने की कार्रवाई

पूर्वी चंपारण/धर्मेन्द्र सिंह, विशेष सूत्र: पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी प्रखंड में सिरसा पंचायत स्थित पटखौलिया गांव के खेत में रेंग रहे एक विशालकाय अजगर को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने स्थानीय मुफ्फसिल थाना को गांव में आए अजगर की जानकारी दी।पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सांप से दूर रहनी की हिदायत दिया। साथ ही पुलिस ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग के कर्मी वन प्रमंडल अधिकारी श्वेता कुमारी के नेतृत्व में पटखौलिया गांव पहुंचे और अजगर को रेस्क्यू किया।जिसे पुर्वी चम्पारण जिले के भीमलपुर जंगल में छोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि बीती रात खेतों में पानी की स्थिति देखने गए ग्रामीण की नजर जब अजगर पर पड़ी, तो वह डर के मारे उल्टे पांव गांव की ओर शोर मचाते भागा। उसके बाद ग्रामीण इकट्ठा होकर वहां पहुंचे। जहां अजगर रेंग रहा था। लगभग 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर को देख ग्रामीण भयभीत हो गए। वन प्रमंडल पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया है।जिसकी लंबाई 10 फीट से ज्यादा है।रेस्क्यू किए गए अजगर को भीमलपुर जंगल में उसके प्राकृतिक वास में छोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!