किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जनता दरबार में दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने पर मामले का नहीं हुआ निष्पादन

सदर थाने में लगाये गए जनता दरबार में तीन मामला सामने आया। जिसमें दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण एक भी मामला नहीं निपटाया गया

किशनगंज, 24 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना सहित जिले के सभी थानों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे। डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। अलग अलग थाना में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादियों की भीड़ जुटी। दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचे थे। सदर थाने में लगाये गए जनता दरबार में तीन मामला सामने आया। जिसमें दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण एक भी मामला नहीं निपटाया गया।दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण सुनवाई की अगली तिथि दी गई। अंचल निरीक्षक गंगा राम टुड्डू व अवर निरीक्षक मासूम कुमारी की मौजूदगी मे लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। वही जनता दरबार मे लंबित मामलों में अगली तिथि दी गई। डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी डा० इनाम उल हक मेगनु के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। एसपी डा० मेगनु ने कहा कि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। जिसमे सुलह के आधार पर थानों में लगने वाले जनता दरबार मे मामलों का निष्पादन किया जता है।

Related Articles

Back to top button