किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : राष्ट्रीय लोकमोर्चा के द्वारा आभार यात्रा निकाली गई

किशनगंज, 04 मई (के.स.)। राजनीतिक मंथन शिविर में प्रस्तावित मांगो में जातिगत जनगणना में लगी मुहर के बाद राष्ट्रीय लोकमोर्चा के द्वारा शनिवार की शाम बाल मंदिर स्कूल रोड से आभार यात्रा निकाली गई। जिसमें राष्ट्रिय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुख्तार आलम, राजू पासवान, धर्मवीर शहजादा परवेज, आनंद बसाक, राजू, राजू टुडू, राम कुमार, मिलन कुमार, अजीत कुमार, सरफराज आलम आदि शामिल हुए।

आभार यात्रा बाल मंदिर स्कूल रोड से निकलकर केलटेक्स चौक पहुंची। वहीं कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि राजनीतिक मंथन शिविर में प्रस्तावित मांगो में जातिगत जनगणना में लगी मुहर के बाद राष्ट्रीय लोकमोर्चा के द्वारा एक आभार यात्रा निकाली गई है। जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना भी थी। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना एक अच्छी पहल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!