किशनगंजDistrict Adminstrationपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने किया शहर का निरीक्षण

"आप मनाएं त्योहार सुरक्षित माहौल में, इसके लिए प्रतिबद्ध हैं हम!"

किशनगंज,05जुलाई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, आगामी मुहर्रम पर्व 2025 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है। शनिवार को जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं शांति समिति के सदस्यों से संवाद कर उन्हें त्योहार को मिलजुल कर मनाने का आह्वान किया। इस मौके पर लोगों से सद्भाव, संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई।पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने कहा कि, आप निश्चिंत होकर पर्व मनाएं, हमारी पुलिस टीम 24×7 आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए फोर्स पूरी तरह मुस्तैद है।”

जिलाधिकारी विशाल राज ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।प्रशासन के इस पहल से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है और सभी ने मिल-जुलकर मुहर्रम को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!