ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*पटना शहर को जाम से मुक्ति दिलाने तथा सड़क को अतिक्रमणमुक्त कर वाहनों का सहज ,सुगम एवं सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित कराने हेतु प्रमंडलीय आयुक्त श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।*

अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे चरण में 21 दिसंबर से 26 दिसंबर तक  निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप तीन टीमों द्वारा कार्य जारी ।*

23 दिसंबर को 76800रुपये जुर्माना राशि की हुई वसूली, 126 होर्डिंग बैनर, पोल , रैंप,  दुकान हटाए गए।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद  इसमें सड़क पर से अतिक्रमित संरचना को हटाया गया तथा सड़क पर आगे बढ़े दुकानों को भी हटाया गया।इस अभियान के तहत सड़क पर वाहन परिचालन में आ रही बाधाओं के तहत अस्थाई संरचना को हटाया गया। काफी संख्या में रैंप, बांस बल्ला भी हटाए गए।

इस अभियान के तहत पाटलिपुत्र अंचल में आशियाना मोड़ से राजीव नगर नाला तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई जहां से  ₹19200 जुर्माना राशि की वसूली की गई।
अजीमाबाद  अंचलअंतर्गत संचालित कार्यक्रम के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई गुलजारबाग स्टेशन से सुदर्शन पथ होते हुए चौक शिकारपुर तक चला जहां से 6600 रुपए जुर्माना राशि की वसूली हुई। वहीं दूसरी ओर नूतन राजधानी अंचल अंतर्गत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बाघ वाला दुर्गा मूर्ति यारपुर से पुल तक हुई जिसमें ₹11000 की जुर्माना राशि की वसूली हुई।

*28 नवंबर से 23दिसंबर तक चले अतिक्रमण हटाओ अभियान* जिसमें ₹1579950 जुर्माना राशि की हुई वसूली,  70 स्थाई संरचना, 215अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। इस अभियान में नगर निगम, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन की टीम ने आपसी समन्वय बनाकर कार्य किया।

*14 सितंबर  2019 से अब तक अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान* के तहत 27424350 रूपये की हुई वसूली, 165 प्राथमिकी ,1931स्थायी संरचना ,3872अस्थाई संरचना हटाए गए।
अवैध पार्किंग से 11633000  रुपए की हुई है वसूली।

अतिक्रमित संरचना हटाने के उपरांत पुन: अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई। उक्त तीनों टीमों को इस कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी थाना को इस दिशा में लगातार निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

*अतिक्रमण से मुक्त कराये गये भूमि के समुचित उपयोग हेतु  चरणबद्ध तरीके से प्लान बनाने का निर्देश दिया गया। इसके लिए संबंधित अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी को कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।*

प्रमंडलीय आयुक्त पटना श्री संजय कुमार अग्रवाल ने डीएम एवं एसएसपी/ एसपी को नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस बल के बीच समन्वय स्थापित कर चरणबद्ध तरीके से नियोजित रूप मेंअतिक्रमण अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button