District Adminstrationअपराधठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़योजनाराज्य

ठाकुरगंज : भ्रष्टाचार की गंगोत्री में बह गया शवदाह गृह, जिम्मेदार कौन ?

किशनगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत रसिया पंचायत में निर्माणधीन शव दाह गृह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब शव दाह गृह की पिलरों में दरारें आने लगी और घटिया किस्म के ईंट का प्रयोग किया गया। हैरानी की बात तो तब हुई जब शव दाह गृह के फर्श के ढलाई के कुछ ही घंटो में फर्श ध्वस्त होना शुरू हो गया।स्थानीय लोगो ने नाम नही देने के पर बताया कि इसी से आप अंदाजा लगा सकते है की योजनाओं के नाम पर किस तरह से लूट मची हुई है और इसकी कोई सुध लेने वाला भी नहीं है। पंचायत में जांच के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है। पंचायत में विकास कार्य सिर्फ कागजों में ही मजबूत दिखाई दे रहा है लेकिन धरातल पर ध्वस्त हो रहा। यह कहना गलत नहीं होगा की भ्रष्टाचार की गंगोत्री में पंचायत का विकास कार्य बह रहा है और इसकी कोई जांच करने वाला भी नहीं है। पंचायत में विकास कार्य के नाम पर योजनाओं का किस तरह से बंदरबाट किया जा रहा है यह जग जाहिर है। इन तस्वीरों से ही अंदाजा लगा सकते है की इस तरह से शव दाह गृह का ध्वस्त होना यह साबित करता है की कार्य प्रगति के समय जांच नहीं किया गया होगा। ध्वस्त होने के बाद शव दाह गृह का फर्श को फिर से उखाड़ कर जमा किया गया है जोकि तस्वीरों में देख पा रहे है। शव दाह गृह जहां पर मरने के बाद जाना ही पड़ता है उस जगह में भी अनियमितता को संवेदक ने नहीं छोड़ा। अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर इस सब अनियमितता की जांच क्यों नहीं होती है ? आखिर इन चीजों की जांच करेगा कौन और इस अनियमितता का जिम्मेदार है कौन स्थानीय लोग जानने को व्याकुल हो रहे है। क्या इसी तरह भ्रष्टाचार की गंगोत्री में बहता रहेगा पंचायत का विकास ?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!