ताजा खबरराज्य

हमारे लिए क्षेत्र की जनता और उनका कल्याण ही सर्वोपरि – पुष्पा देवी

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर – पाटन छतरपुर विधानसभा की क्षेत्रीय विधायक पुष्पा देवी ने आज अपने आवास पर जन समस्याओं को सुना और तत्काल समाधान के दिशा निर्देश दिए।
समस्याओं से संबंधित विभिन्न अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और उचित कारवाई करने का निर्देश दिया। उनके द्वारा क्या कार्रवाई हुई इसकी भी जानकारी उन्होंने पुणः देने को कहा। क्योंकि आवेदन तो बहुत आते-जाते रहते हैं लेकिन प्रायः उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। हमारे लिए जनता की इच्छा ही सर्वोपरि है उनके कल्याण में ही क्षेत्र का कल्याण निहित है।
पूर्व (सांसद) भाजपा नेता मनोज कुमार ने बताया की वो लगातार क्षेत्र की जनता से जुड़े हुए और भाजपा के काफिले को मजबूत करने का काम कर रहे है।
केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को नए लाभुको तक पहुंचाने का कार्य भी जोर शोर से चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!