District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले में जिला प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को 8 विकेट से हराया

किशनगंज, 16 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को शहीद अशफाक उल्लाह खां स्टेडियम, खगड़ा में जिला प्रशासन एकादश और नागरिक एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नवीन कुमार के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में आयोजित इस मुकाबले में जिला प्रशासन एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नागरिक एकादश को आठ विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किय

मुकाबले में जिला प्रशासन एकादश की कप्तानी जिला खेल पदाधिकारी आदित्य कुमार सिंह ने की, जबकि नागरिक एकादश की कमान रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य आभाष कुमार साहा उर्फ मिक्की साहा ने संभाली। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले के दौरान खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द का परिचय दिया।

मैच के दौरान उप विकास आयुक्त, प्रदीप कुमार झा की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उनकी मौजूदगी से आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मुकाबले का आनंद लिया।

मुकाबला शुरू से ही रोमांचक रहा। जिला प्रशासन एकादश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और आठ विकेट से जीत दर्ज की। मैच का सबसे यादगार क्षण उस समय आया, जब डीसीएलआर शिव शंकर ने विजयी रन बनाकर जिला प्रशासन एकादश को जीत दिलाई। निर्णायक रन बनते ही मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना रहा। आयोजन के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली और टीम भावना को भी प्रोत्साहित किया गया।

परिणाम: जिला प्रशासन एकादश विजेता रहा, जबकि नागरिक एकादश उपविजेता बना। जिला प्रशासन एकादश ने मुकाबला आठ विकेट से जीता।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button