देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

यूपी के रामपुर में सरेराह 2 लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला का विडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दो लफंगो को किया गिरिफ्तार…

  • बदमाशों ने लड़कियों को गालियां भी दीं।
  • पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
  • यूपी के रामपुर में कुछ बदमाशों ने 2 लड़कियों से सरे-राह छेड़छाड़ की।
  • बदमाशों ने खुद ही इस घटना का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=Pr2m7ZwOZsg

यूपी के रामपुर में सरेराह 2 लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।एक वीडियो वायरल हुआ है,जिसमें कुछ बदमाश छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं।मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्जकर 2 अारोपियों को अरेस्ट कर लिया है।मामला रामपुर के टांडा एरिया का है।कुछ बदमाशों ने गांव से अपने दोस्त के साथ जा रही लड़कियों से छेड़छाड़ की।उसका वीडियो भी बनाया और 

फिर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।मामला सामने आने पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान कर 2 आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया गया है।बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।आपको बताते चले की वीडियो में कुछ बदमाश 2 लड़कियों से छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं।उन्हें गालियां भी दे रहे हैं।बदमाश उनके दुपट्टे खींचने की भी कोशिश कर रहे हैं।कुछ बदमाश फेसबुक पर इस वीडियो को अपलोड करने की बात भी कर रहे हैं।रामपुर के एसपी विपिन ताड़ा ने कहा,इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।बाकी की तलाश की जा रही है।बतादें कि वीडियो देखने के बाद पुलिस ने खुद वादी बनकर केस दर्ज किया है।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!