किशनगंज : प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था थी कड़ी
जिले में 183 व शहर में 45 से ज्यादा स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सभी विसर्जन जुलूश में पुलिस की ओर से निगरानी बरती जा रही थी

किशनगंज, 25 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, दुर्गा पूजा के बाद मंगलवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शहर में 26 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। जिसमे रुईधासा, धर्मगंज, तेघरिया, नेपालगढ़ कॉलोनी, डेमार्केट, मोतीबाग, पुलिस लाइन रोड, रामपुर, मनोरंजन क्लब, लाइन झूलन मंदिर आदि प्रतिमा का विसर्जन किया गया। वही बुधवार को रोलबाग, खगड़ा, डुमरिया, ढेकसारा, रेलवे कॉलोनी, खगड़ा मछमारा, सुभाष पल्ली में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसे लेकर ज़िले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा को लेकर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
जिले में 183 व शहर में 45 से ज्यादा स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सभी विसर्जन जुलूश में पुलिस की ओर से निगरानी बरती जा रही थी। प्रतिमा विसर्जन को लेकर डेमार्केट धोबीघाट में अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया गया था। जहां माइक से अनाउंसमेंट भी किया जा रहा था।
चिन्हित स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी। एसपी डा० इनाम उल हक मेगनु ने बताया कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। थानाध्यक्षों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया था। वही डीएम तुषार सिंगला व एसपी डा. इनाम उल हक मेगनु लगातार अपने कनीय अधिकारियों के सम्पर्क में थे। पूजा के दिन डीएम व एसपी स्वयं व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।
एसडीएम लतिफुर रहमान अंसारी, एसडीपीओ गौतम कुमार व मुख्यालय डीएसपी अजित प्रताप सिंह चौहान भी विसर्जन स्थल का जायजा ले रहे थे।इंस्पेक्टर मोहन कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर विनय कुमार, ट्रैफिक प्रभारी सरोज कुमार भी मौजूद थें। अलग अलग शिफ्ट में पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।