ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*11 नवंबर को होगा पंच सरपंच संघ का महासम्मेलन*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा:-बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के तत्वाधान में सुबे के ग्राम कचहरी और इसके निर्वाचित जनप्रतिनिधि कर्मी गानों को सर्व सुविधा संपन्नता हेतु आगामी 11 नवंबर 2022 को बापू सभागार पटना में राज्य स्तरीय 11वां महासम्मेलन होगा।

प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ-साथ पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम,सांसद (राज्यसभा) सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल अख्तरुल इस्लाम, विधायक और संरक्षक नीतू कुमारी, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम सहित अन्य गणमान्य सांसद एवं विधायक गण ने अपनी उपस्थिति हेतु स्वीकृति प्रदान की है।

महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले 80% आबादी को राज्य सरकार की अवधारणा न्याय के साथ विकास को धरातल पर उतारते हुए सस्ता,सरल,ससमय व पारदर्शी न्याय प्रदान करना। साथ ही माननीय अनुमंडल व्यवहार एवं उच्च न्यायालय के बोझ को कम करना है।वर्ष 2006 से ग्राम कचहरी का चुनाव नियमित रूप से कराया जा रहा है,पर सुविधाओं को अभाव में बिहार की ग्राम कचहरी कुंठित हो रही है। महासम्मेलन के माध्यम से ग्राम कचहरी निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं कर्मी गणों को सर्व सुविधा संपन्नता एवं समानता हेतु 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन उपस्थित माननीय उद्घाटन कर्ता, मुख्य बिशिष्ट अतिथि को समर्पित किया जाएगा। जिसमें राज्य के सभी ग्राम कचहरी स्तर के प्रतिनिधि कर्मी हजारों हजारों की संख्या में उपस्थित रहेंगे।

श्री निराला के अनुसार यह कार्यक्रम पंचायती राज विभाग का अनूठा कार्यक्रम होगा। जनहित माननीय न्यायालय हित तथा न्याय के साथ विकास हित के साथ साथ राष्ट्रहित में अद्वितीय एवं ऐतिहासिक होगा।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सर्व सुविधा संपन्न बनाती है तो निश्चित रूप से बिहार न्याय के साथ जनमन की समुचित विकास वह शांति के क्षेत्र में देश क्या विश्व का पुनः गुरु कहलायेगा।

संरक्षक मंडल के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता जय सिंह राठौर ने बताया कि 2006 ग्राम कचहरी की स्थापना 8442 पंचायत स्तर पर हुई थी जिसके 123984 निर्वाचित जनप्रतिनिधि सरपंच एवं पंच सहित सहित न्याय सचिव न्याय मित्र तथा ग्राम कचहरी प्रहरी सहित 33788कर्मी मिलाकर 157772 प्रतिनिधियों के इस संगठन की एकजुटता देश के लिए अनूठा है। बिहार जैसे प्रबुद्ध राज्य की 80 प्रतिशत आबादी को न्याय के साथ विकास विश्वास प्रदान करता है जो अपने आप में एक अद्भुत है।

प्रेस वार्ता में पंच परमेश्वर संघ नेता,समाजसेवी व संरक्षक मंडल के सदस्य जय श्री राठौर,प्रांतीय प्रधान महासचिव राजेंद्र सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार निषाद ,प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, संरक्षक मोहन कुमार, संघ नेता रविंद्र सिंह, अजय सिंह, सचिव राजू सिंह कुशवाहा ,भागवत राम ,सुदामा प्रजापति ,इंद्रजीत सिंह, गंगा पंडित,सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
———-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button