अपराधघटना/दुर्घटनाताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नाबालिग भाई – बहन के दोहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में – सिटी एस पी

केवल सच -झारखंड

रांची:- राजधानी के पंडरा ओपी इलाके में नाबालिग भाई-बहन के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने दी है।
उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। वह घटना के बाद से बिहार,झारखंड, उड़ीसा,छत्तीसगढ़ के इलाके में छुप कर रह रहा था। आरोपी को कमरे में नाबालिक के साथ मां ने पकड़ लिया था। जिसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। घटना में जिन लोगों का नाम सामने आ रहा था, उसमें कोई भी घटना में शामिल नहीं है। घटना के बाद SIT ने मामले की जांच की, जिसमें यह खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर मुख्य आरोपी अर्पित को बिहार के फतुवा से गिरफ्तार किया।

बताते चलें  कि डबल मर्डर हत्याकांड की वारदात पंडरा ओपी इलाके के ओझा मार्केट, जनक नगर रोड इलाके की है। यहां चंदा देवी अपने दो बच्चों एक साथ किराए के मकान में रहा करती थी, जबकि बच्चों के पिता और घायल मां के पति संजीव कुमार सिंह देश से बाहर आबू धाबी मे कार्यरत है। पूरी वारदात सुबह 4 बजे के आसपास की है।

घटना की सूचना घायल चंदा के पिता को सुबह साढ़े 5 बजे मिली। जिसके बाद वे चंदा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा तो श्वेता मृत पडी हुई थी, जबकि नाती ओम और बेटी चंदा देवी घायल अवस्था में थे। उसके बाद सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने एसआईटी गठित करते हुए पुरे मामले की जांच शुरू की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!