सिविलाइजेशन : स्टेट्स आफ चीन एंड इंडिया पुस्तक का किया लोकार्पण
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश उपस्थित रहे

रांची : संत जेवियर्स कालेज रांची (St. Xavier’s college Ranchi) के इतिहास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश उपस्थित रहे। उन्होंने लेखक रविदत्त वाजपेयी द्वारा लिखित सिविलाइजेशन : स्टेट्स आफ चीन एंड इंडिया पुस्तक का लोकार्पण किया। अपने संबोधन में उन्होंने पुस्तक के महत्व एवं मौलिकता के साथ साथ भारत चीन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य फा. डा. नबोर लकड़ा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान रांची दूरदर्शन के पूर्व निदेशक प्रमोद झा, केंद्रीय विश्वविद्यालय बिहार की प्रोफेसर डा. अंजू बाड़ा का स्वागत करते हुए भारत चीन के संबंध में अपने विचार प्रकट किए। वहीं पुस्तक के लेखक ने अपनी रचना में इस्तेमाल किए गए श्रोतों की जानकारी दी। वहीं इतिहास विभाग की प्राध्यापिका अंजू टोप्पो, प्रो. निशा सिंह, डा. शिव कुमार, डा. संजय कुमार, डा. जयंत सिन्हा, डा. बीके सिन्हा समेत कई अन्य शिक्षक एवं गणमान्य उपस्थित रहे। विषय प्रवेश एवं धन्यवाद ज्ञापन कालेज के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डा. संजय कुमार सिन्हा ने किया।



