किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस का पर्व

दोपहर बाद रूईधासा स्थित चर्च में जुटी थी लोगों की भीड़

किशनगंज, 25 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, ईसाई धर्मावलंबियों का पर्व क्रिसमस बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईसाई समूदाय के लोग अपने घरों में भी पर्व मना रहे थे। पर्व के दिन शहर के विभिन्न गिरजाघरों मे ईसाई समूदाय के लोग प्रार्थना के लिए जुटे थे। विभिन्न गिरजाघरों में सुबह 8 बजे प्रार्थना की गई। लोगों ने किशनगंज, राज्य सहित देश व दुनिया में शांति के लिए प्रभु यशु से प्रार्थना की।क्रिसमस पर्व में सबसे ज्यादा भीड़ रूईधासा स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में जुटती है। इसके अलावे कॉलेज रोड स्थित इमानुवेल चर्च, बेथल मिशन चर्च, फ्रिविल बेपिस्ट चर्च, लाइन मिलन पल्ली रोड स्थित चर्च सहित शहर के सभी गिरजाघरों में प्रार्थना की गई। रोमन कैथोलिक चर्च के फादर स्टीफन मुर्मू ने कहा कि चर्च में सुबह 8 बजे प्रार्थना की गई। उन्होने कहा कि चर्च में प्रभु यशु से जिला, राज्य व देश के लिए प्रार्थना की गयी है। वहीं मिशन परिसर की सजावट भी की गई थी। यहां आर्कषक लाइटिंग की गई थी। वहीं 2 बजे तक रूईधासा स्थित मिशन में कम संख्या में लोग पहुंच रहे थे। 3 बजे के बाद चर्च परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी।युवक-युवतियां व बच्चे अपने अभिभावकों के साथ चर्च परिसर पहुंचे थे। ईसाई समूदाय के लोगों के अलावे अन्य समुदाय के लोगों ने भी चर्च में मोमबत्तियां जलायी। चर्च के बाहर चाट, गुब्बारे, खिलौने, आईसक्रीम आदि की अस्थायी दुकानें लगी हुई थी। इसके साथ ही केक की दुकानें भी लगायी गई थी। वहीं विधि व्यवस्था को लेकर चर्च परिसर में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी।गौर करे कि क्रिसमस के त्योहार का आनंद बच्चों ने भी उठाया। बच्चे इतने उत्साहित थे की वे उपहार लेने के लिए सेंटाक्लोज का इंतजार कर रहे थे। घरों में अभिभावक सेंटाक्लोज बन कर अपने बच्चे को रंग बिरंगी उपहार दे रहे थे। बच्चे बुधवार की सुबह से ही सेंटाक्लोज के आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं चर्च परिसर व बाहर में सेल्फी का भी क्रेज रहा। युवक-युवतियां मोबाइल से एक एक पल को सेल्फी लेकर अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर रहे थे।वहीं कोचाधामन के लोकप्रिय पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम भी क्रिसमस पर्व के दौरान रूईधासा स्थित चर्च परिसर में पहुंचे थे। उनके साथ वरीय जदयू नेता बुलंद अख्तर हाशमी भी मौजूद थे। चर्च परिसर पहुंचने पर पूर्व विधायक मुजाहिद आलम व वरीय जदयू नेता बुलंद अख्तर हाशमी ने रोमन कैथोलिक चर्च के फादर स्टीफन मुर्मू को क्रिसमस पर्व की बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button