ताजा खबर

बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं सचेतक ने एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पटना, 08 अक्टूबर 2026 बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक श्री संजीव चौरसिया, सचेतक श्री राणा रणधीर सिंह, सचेतक श्रीमती गायत्री देवी एवं सचेतक श्री रत्नेश कुशवाहा ने एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

Related Articles

Back to top button