अपराधब्रेकिंग न्यूज़
गड़हनी थानान्तर्गत 01 देशी पिस्टल, 01 मैग्जीन एवं 01 कार के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।….

गुड्डू कुमार सिंह /आरा:-गड़हनी थानान्तर्गत नया बाजार गड़हनी सब्जी मंडी में 02 व्यक्ति द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने का वीडियों प्राप्त हुआ। इस संबंध में उक्त वीडियों सत्यापन के कम में दिनांक-27.01. 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष, गडहनी थाना एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी
तथा बल के द्वारा भोला गोप उर्फ संजय कुमार साह, पिता जनेश्वर साह, सा० गड़हनी, थाना अगिऑव (गड़हनी), जिला-भोजपुर को 01 देशी पिस्टल, 01 मैग्जीन एवं 01 कार के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध गड़हनी थाना कांड सं0-11/25, दिनांक-28.01.2025, धारा-25 (1-बी) ए/26/35/27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।